लखनऊ में युवाओं के बीच पहुंचे CM योगी, सेल्फी के बाद 6 महीने में 1 लाख भर्ती का ऐलान
25 अगस्त, मंगलवार: लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के बाद युवाओं ने CM योगी से सेल्फी की अपील की। ‘महाराज जी एक सेल्फी’ सुनकर योगी आदित्यनाथ युवाओं के बीच पहुंचे और उनके साथ सेल्फी ली। इससे पहले उन्होंने अगले छह महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया।