रक्षाबंधन पर भाइयों के लिए मिठाई ध्यान से खरीदें बहनें, MK Sweets की 100 किलो बूंदी खाद्य विभाग ने की सीज
Greater Noida Food Safety Raid : रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने गौतम बुद्ध नगर में बड़ा अभियान चलाया है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एमके स्वीट्स से 100 किलो बूंदी सीज की गई है. बूंदी में जरूरत से ज्यादा रंग और मिलावट की आशंका जताई गई है.