लखनऊ की बारिश में खाकी डटी रही… यूपी पुलिस ने X पर शेयर किया वीडियो तो नगर निगम पर उठे सवाल
Lucknow Latest News : लखनऊ में भारी बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव और जाम की स्थिति बन गई. ऐसे में यूपी पुलिस के जवान बारिश के बीच सड़कों पर डटे रहे और ट्रैफिक संभालकर लोगों को जाम से राहत दिलाई. यूपी पुलिस ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने जवानों की ड्यूटी और जज्बे की तारीफ की. लोगों ने पुलिस के काम की सराहना तो की, लेकिन इसी के साथ नगर निगम और जल निकासी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए.