Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से चोरी का एक बेहद हैरान करने वाला और अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक बेखौफ चोर ने लगातार दो रातों तक एक ही दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. व्यापारी ने अपनी सूझबूझ से चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले तो कर दिया, लेकिन मामले में नया मोड़ तब आया जब पुलिस ने चोर की निशानदेही पर पैसे बरामद किए. रिकवरी में असली कैश की जगह ‘चिल्ड्रन बैंक’ (बच्चों के खेलने वाले) के नकली नोट निकले, जिससे पुलिस भी सन्न रह गई.
<h3 style=”text-align: justify;”>लगातार दो रात दुकान में की चोरी, इत्मीनान से गिने नोट
<p style=”text-align: justify;”>यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के छतरपुर रोड स्थित लवकुश नगर तिराहे की है. यहां स्थित ‘मां चंद्रिका पाइप सैनिटरी एंड हार्डवेयर’ की दुकान को चोर ने अपना निशाना बनाया. दुकान के संचालक संजय प्रजापति ने बताया कि चोर ने 20 जुलाई की मध्यरात्रि और फिर 21 जुलाई की रात को दुकान में घुसकर चोरी की.
<p style=”text-align: justify;”>दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई है. फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चोर काउंटर की गुल्लक से रुपए निकालता है और फिर बड़े ही इत्मीनान से वहीं बैठकर नोट गिनता है. दुकानदार का दावा है कि चोर ने दुकान से लगभग एक लाख रूपए नकद और पेंट के डिब्बे चोरी किए हैं.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”CJP के प्रदर्शन के बीच मायावती की अखिलेश यादव और राहुल गांधी को दो टूक, दिया बड़ा सियासी संदेश” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/up-news-mayawati-attacks-bjp-amid-cjp-protest-and-ram-mandir-chadhava-chori-3164358″ target=”_self”>CJP के प्रदर्शन के बीच मायावती की अखिलेश यादव और राहुल गांधी को दो टूक, दिया बड़ा सियासी संदेश
<h3 style=”text-align: justify;”>’चिल्ड्रन बैंक’ के नोट देख मची खलबली
<p style=”text-align: justify;”>चोरी की घटना के बाद पीड़ित व्यापारी ने अपनी सतर्कता से संदिग्ध चोर को पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया. पुलिस ने जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर चोरी गए रुपए बरामद करने पहुंची, तो वहां से 50 हजार रुपये के चिल्ड्रेन बैंक के नकली नोट बरामद हुए. बच्चों के खेलने वाले इन नकली नोटों को देखकर मौके पर हड़कंप मच गया.
<h3 style=”text-align: justify;”>असली कैश न मिलने पर व्यापारियों में आक्रोश
<p style=”text-align: justify;”>नकली नोटों की बरामदगी और असली रकम न मिलने पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के कार्यकर्ताओं और स्थानीय व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा. व्यापारी नेता अमित सोनी और सुभासपा कार्यकर्ता पीड़ित दुकानदार संजय प्रजापति के साथ कोतवाली पहुंचे और जमकर विरोध जताया.
<p style=”text-align: justify;”>व्यापारियों का कहना है कि चोरी की घटना को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक न तो असली रकम बरामद कर पाई है और न ही चोरी गया सामान. उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द पूरी घटना का खुलासा करने और असली रकम बरामद करने की मांग की है. फिलहाल, महोबा पुलिस का कहना है कि आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही असली कैश और सामान भी बरामद कर लिया जाएगा.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- ‘पहले जांच…'” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/up-women-commission-chairperson-babita-singh-chauhan-on-delhi-student-protest-education-minister-resignation-ann-3164509″ target=”_self”>यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- ‘पहले जांच…'