UPSSSC Answer Key: रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार, परीक्षा के 24 घंटे के भीतर जारी की आंसर-की, नया कीर्तिमान
UPSSSC Answer Key: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पारदर्शी और शुचितापूर्ण परीक्षा प्रणाली को बढ़ावा देते हुए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. आयोग ने 23 अगस्त 2026 को आयोजित ‘सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा’ की प्रोविजनल उत्तर कुंजी परीक्षा समाप्त होने के महज 24 घंटे के भीतर जारी कर दी है. इस त्वरित कार्रवाई से अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है. उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी 30 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं. सरकार की इस पारदर्शिता से युवाओं का परीक्षा प्रणाली पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है.