दुर्गा नाग शक्तिपाल के बाद एक और IAS की बढ़ी टेंशन, इलाहाबाद हाईकोर्ट का नोटिस, अदालत में पेश हों वरना…
IAS Anil Garg: उत्तर प्रदेश की नौकरशाही पर एक बार फिर न्यायपालिका का हंटर चला है. हाल ही में देवीपाटन मंडल की कमिश्नर आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा गोंडा की एक सिविल जज को फोन कर प्रभावित करने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए आपराधिक अवमानना कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इसी कड़ी में अब सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनिल गर्ग को भी हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कड़ा अवमानना नोटिस जारी किया है. अदालती आदेशों की लगातार अनदेखी और प्रशासनिक मनमानी पर अदालत की इस दोहरी सख्ती से पूरे प्रशासनिक गलियारों में भारी हड़कंप मच गया है.