कानपुर: आरटीओ कार्यालय में क्राइम ब्रांच का छापा, 22 दलाल पकड़े, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर
आरटीओ कार्यालय में सोमवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब क्राइम ब्रांच की टीम ने अचानक धावा बोल दिया। करीब 1:40 बजे भारी पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने आरटीओ कार्यालय के साथ-साथ सारथी भवन को भी जांच के घेरे में ले लिया।