आरएमपीएसयू: विधि छात्र की मौत के बाद डीएस-एसवी कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, छात्र ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल
अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के विधि छात्र सचिन कुमार की मौत के बाद छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। 24 अगस्त को डीएस कॉलेज और एसवी कॉलेज में छात्रों ने प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।