जज को फोन करना IAS साहिबा को पड़ा भारी, गुस्से में इलाहाबाद हाईकोर्ट, दुर्गा शक्ति नागपाल पर होगा एक्शन?
IAS Durga Shakti Nagpal: गोंडा में एक भूमि विवाद मामले की सुनवाई कर रहीं सिविल जज को फोन कर कथित रूप से दबाव बनाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने बेहद सख्त रुख अपनाया है. हाईकोर्ट ने गोंडा की कमिश्नर और चर्चित आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के इस कृत्य को न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार बताया है. कोर्ट ने कहा कि अधीनस्थ अदालतों को ऐसे दबावों से मुक्त रखना जरूरी है. इसके साथ ही हाईकोर्ट ने इस पूरे मामले को आपराधिक अवमानना की कार्यवाही के लिए चीफ जस्टिस को भेज दिया है.