नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर कार में रेप; महिला की ज्वेलरी, कैश और फोन भी लूटा, सड़क किनारे फेंका
अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र में बुलंदशहर की महिला से कार में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि चालक ने गांव छोड़ने के बहाने महिला को कार में बैठाया और नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर वारदात की। महिला के जेवर और रुपये भी लूट लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।