ऐक्शन से पहले ही संचालक ने मदरसे को बुलडोजर से ढहाया; धर्मांतरण और अवैध कब्जे का आरोप
मुजफ्फरनगर के रतनपुरी क्षेत्र के फुलत मदरसे को लेकर प्रशासन ने संचालक को नोटिस जारी किया। नोटिस के बाद रविवार को संचालक ने खुद बुलडोजर चलवाकर मदरसे की दीवार ढहा दी। मदरसे पर अवैध कब्जे और धर्मांतरण के आरोप लगे हैं। प्रशासन ने पहले जमीन की नपाई भी कराई थी।