आजम खान से टक्कर लेने वाले IAS आंजनेय जाएंगे सिक्किम, मुरादाबाद में नए कमिश्नर होंगे तैनात
आजम खान से अदावत के चलते चर्चा मे आए आईएएस अफसर आंजनेय कुमार अब सिक्किम जाएंगे। प्रतिनियुक्ति को लेकर हो रहे इंतजार पर अब विराम लगता नजर आ रहा है। आंजनेय के जाने के बाद मुरादाबाद में नए कमिश्नर की तैनाती की जाएगी।