शादी बन गई सजा! प्रेमिका को पति घर ले आया, पत्नी के सामने रख दी ये शर्त
बुलंदशहर के डिबाई में नवविवाहिता ने पति और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के मुताबिक पति शादी के बाद प्रेमिका को घर ले आया और दोनों के साथ रहने का दबाव बनाया। विरोध पर 10 लाख रुपये व दिल्ली में प्लॉट की मांग की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।