'वहां अफजल और देश विरोधी…', जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में ओपी राजभर का बड़ा आरोप
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर अंबेडकरनगर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के धरना-प्रदर्शन बड़ा बयान दिया है. साथ ही समाजावादी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. 
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “सूप तो सूप चलनी भी बोल रही जिसके 72 छेद हैं. सपा की सरकार में खुली नकल होती थी और पेपर-रिजल्ट बिकते थे.” उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस प्रदर्शन कर रहे हैं और वहां कांग्रेस की बात हो रही है. राजभर ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार में भी पेपर लीक हुए हैं, वह भी हरिश्चंद्र की औलाद नहीं हैं.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/samajwadi-party-chief-akhilesh-yadav-attacks-bjp-in-loksabha-on-student-protest-in-delhi-3163819″>दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
<h3 style=”text-align: justify;”>नीट री-एग्जाम को लेकर क्या बोले ओम प्रकाश राजभर?
<p style=”text-align: justify;”>नीट री-एग्जाम को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “नीट की परीक्षा देश के प्रधानमंत्री ने अपनी मुट्ठी में लेकर रिहर्सल किया और परीक्षा करा दी. कहीं भी पेपर लीक नहीं हुआ.” राजभर ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन स्थल पर छात्रों को उकसाकर लात खाने वाले भाग गए. जब लात खाने का समय हुआ तो सपा, आप और कांग्रेस पतली गली से भाग लिए.
<p style=”text-align: justify;”>वहीं राजभर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “लोग पेपर लीक के मामले को लेकर गए थे, लेकिन वहां अफजल और देश विरोधी नारे लगाए जा रहे थे. ओपी राजभर ने आगे कहा, “बच्चों की मांग जायज हैं पेपर लीक नहीं होना चाहिए था.” फिलहाल ओपी राजभर एक बार फिर अपने बयान से चर्चा में आ गए हैं.
<h3 style=”text-align: justify;”>शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े सीजेपी प्रदर्शनकारी
<p style=”text-align: justify;”>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन लगातार जारी है. इस बीच संगठन के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बुधवार को कहा कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन युवाओं के मुद्दों को लेकर किया जा रहा है और इसे आगे भी जारी रखा जाएगा.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/akhilesh-yadav-in-lok-sabha-akhilesh-yadav-targeted-not-only-bjp-but-also-congress-monsoon-session-2026-3163828″>स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ अखिलेश यादव ने लोकसभा बीजेपी के साथ कांग्रेस को भी घेर लिया? दिया ये बयान