Green Chili Farming : ये गलतियां हरी मिर्च की खेती के लिए घातक, डैम्पिंग ऑफ ले आएगा तबाही
Green chili farming tips : हरी मिर्च की खेती किसानों के लिए हमेशा से फायदे का सौदा रही है. इसकी मांग साल भर बनी रहती है. बंपर पैदावार की नींव स्वस्थ पौध पर टिकी होती है. अक्सर किसान पौध तैयार करते समय कुछ छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे पूरी फसल में रोगों का खतरा बढ़ जाता है. लोकल 18 से शाहजहांपुर के किसान रनजोद सिंह बताते हैं कि मिर्च की खेती में 80% सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आपकी पौध कितनी स्वस्थ है. मिट्टी जनित बीमारियों जैसे डैम्पिंग ऑफ से बचाव के लिए बीज उपचार और प्रो-ट्रे (Pro-tray) तकनीक सबसे बेहतर है. कोकोपीट, वर्मीक्यूलाइट और परलाइट के मिश्रण में तैयार की गई पौध न सिर्फ रोगमुक्त होती है, बल्कि उसकी जड़ें भी मजबूत बनती हैं. किसान नर्सरी बेड को हमेशा जमीन से 15 सेंटीमीटर ऊंचा उठाएं और जल निकासी का उत्तम प्रबंध रखें.