सावन में 'मछली भोज' को लेकर घिरी कांग्रेस, स्वागत समारोह पर मचा सियासी घमासान, आयोजक बोले- 'खाना सबका अधिकार'
Ayodhya News: सावन के पवित्र महीने में अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत समारोह में मछली भोज को लेकर विवाद तेज हो गया है. बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के लिए मछली पकाई गई थी, लेकिन भारी बारिश के चलते कार्यक्रम प्रभावित हो गया.