UP News: योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में अग्निशमन तथा आपात सेवा के लिए दायरा बढ़ाया है. इस संबंध में कैबिनेट ने विभाग के लिए कुल 44 वाटर टेंडरों और 5 फोम टेंडरों के निर्माण और खरीद के लिए 25 करोड़ 78 लाख 85 हजार रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी.
<h3 style=”text-align: justify;”>आग लगने की घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण पाना है उद्देश्य
<p style=”text-align: justify;”>दरअसल यह निर्णय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि योजना के तहत नई मांग के सापेक्ष 5 वाटर टेंडर (2500 लीटर क्षमता) का निर्माण कराया जाएगा. इसके अलावा निष्प्रयोज्य के सापेक्ष 39 वाटर टेंडर (2500 लीटर क्षमता) तथा 5 फोम टेंडर (5000+500 लीटर क्षमता) का निर्माण एवं क्रय किया जाएगा. सबसे से महत्वपूर्ण बात यह कि इन सभी वाहनों में चेसिस, हाई प्रेशर पंप, फैब्रिकेशन और आवश्यक एसेसरीज शामिल होंगी.
<p style=”text-align: justify;”>इतना ही नहीं कैबिनेट के निर्णय की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि अग्निशमन एवं आपात सेवा एक अत्यंत महत्वपूर्ण आपातकालीन सेवा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण, शहरी और औद्योगिक क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं पर त्वरित और प्रभावी ढंग से नियंत्रण पाना है.
<p class=”abp-article-title” style=”text-align: justify;”>धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा क्यों नहीं ले रही मोदी सरकार? अखिलेश यादव ने इशारों में बता दी वजह!
<h3 style=”text-align: justify;”>आधुनिक फायर टेंडरों की आवश्यकता के मद्देनजर लिया निर्णय 
<p style=”text-align: justify;”>वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश के तंग मोहल्लों, भीड़भाड़ वाले शहरी क्षेत्रों, कस्बों, औद्योगिक इकाइयों, पेट्रोलियम एवं गैस प्रतिष्ठानों, रासायनिक इकाइयों, एयरपोर्ट, हेलीपैड तथा पेंट और अन्य ज्वलनशील तरल पदार्थों के गोदामों में आग बुझाने के लिए आधुनिक फायर टेंडरों की आवश्यकता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. 
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने यह भी बताया कि आग को बुझाने के लिए जहां अग्निशमन की गाड़ियां नहीं पहुंच पाती है, वहां के लिए यह छोटे-छोटे वाटर टेंडरों की व्यवस्था की जा रही है. खासतौर से इस योजना का उद्देश्य आग लगने की घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण पाना है. 
<p class=”abp-article-title” style=”text-align: justify;”>CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, कहा- ‘बबुआ 12 बजे उठते थे, चाचा-भतीजे नौकरी बेचते थे'