मिशन-27 को लेकर निषाद पार्टी की अहम बैठक, संजय निषाद बोले- 403 विधानसभा सीटों पर है तैयारी
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दलीय तैयारियां जोरों पर हैं. इस बार दल आधुनिक तकनीक से जुड़कर चुनावी माहौल बनाने की तैयारी में हैं. इसे लेकर लखनऊ में निषाद पार्टी की बैठक आयोजित हुई, सोशल मीडिया के निषाद पार्टी से जुड़े वर्कर को बुलाया गया और यूपी के मंत्री संजय निषाद ने खुद उनकी स्थिति को जाना और चुनावी कार्ययोजना पर चर्चा किया.
<p style=”text-align: justify;”>निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने दावा किया कि 403 विधानसभा पर उनकी तैयारी है और इसके लिए उन्होंने बड़ा नेटवर्क तैयार किया है. इसमें विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी महिला मोर्चा अध्यक्ष, महिला मोर्चा प्रभारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष, युवा मोर्चा प्रभारी, इसके साथ ही हर विधानसभा में आईटी सोशल मीडिया प्रभारी तैनात किए हैं. दस कैडर और 100 से ज्यादा पदाधिकारी हर विधानसभा में है. जहां निषाद बाहुल्य ग्राम सभा में पार्टी डेली मेसेज देता है.
<p style=”text-align: justify;”>चुनाव को लेकर हर दल तैयारी करता है और निषाद पार्टी भी अपनी तैयारी को धार दे रही है, लेकिन इस बार जीती नहीं बल्कि हारी हुई सीट की डिमांड इनकी पहली प्राथमिकता होगी. निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने कहा कि 16 हारी सीट मिली थी, जिसमें 11 जीतकर दिया हूं. आगे और भी हारी सीट मिलेगी तो जिताकर दूंगा.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/akhilesh-yadav-on-delhi-protest-tells-why-bjp-can-not-make-dharmendra-pradhan-resign-3163300″>धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा क्यों नहीं ले रही मोदी सरकार? अखिलेश यादव ने इशारों में बता दी वजह!
<h3 style=”text-align: justify;”>छोटे दल सोशल मीडिया को लेकर डटे हैं मैदान में
<p style=”text-align: justify;”>इस बार जमीन पर चुनाव से पहले सोशल वार शुरू हो गया है. सोशल मीडिया का सहारा लेकर राजनीतिक दल, जनता तक पहुंचने के साथ ही, विरोधी दल पर निशाना साधने के बड़े माध्यम के तौर पर भी ले रही है. लिहाजा तैयारियों के क्रम में अब छोटे दल भी इसे लेकर मैदान में डटे हैं. निषाद पार्टी भी इस तरह की बैठक के माध्यम से चुनाव को साधने के प्रयास में है.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/samajwadi-party-leader-ashutosh-sinha-advise-asaduddin-owaisi-to-improve-image-of-b-team-ann-3163189″>AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत