अब हनुमान जी उठाएं अपना गदा और करें चंदा चोरों का फैसला, अजय राय ने भाजपा पर साधा निशाना
अयोध्या पहुंचे यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा, अब हनुमान जी उठाएं अपना गदा और चंदा चोरों का फैसला करें। इसके बाद उन्होंने राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चढ़ावे की चोरी के आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।