मंदिर के पुजारी की गला रेतकर हत्या; सोते वक्त बदमाशों ने हमला किया, ग्रामीणों में आक्रोश
रायबरेली के जगतपुर में मंदिर के 62 वर्षीय पुजारी राम लखन की शनिवार देर रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। सिर पर भी धारदार हथियार से वार किए गए। एसपी रवि कुमार फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।