UP: यूपी में अब 'स्कूल चोरी', जमीन से गायब पाठशालाओं को ढूंढने वाले को आप संजय सिंह देंगे एक लाख रुपये
आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में ‘स्कूल चोरी’ के एक अद्भुत और अनोखे मामले का पर्दाफाश किया।