अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को मंजूरी, इतने करोड़ होंगे खर्च
योगी सरकार ने अयोध्या के पंचकोसी परिक्रमा मार्ग को फोर लेन करने की मंजूरी दी है। हनुमान गुफा से झुनकी घाट तक 9.025 किमी मार्ग के चौड़ीकरण पर 466.46 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा तथा भीड़ व दुर्घटनाओं का खतरा घटेगा।