सोनभद्र-वाराणसी का सफर हुआ आसान… मिर्जापुर में ₹10.51 करोड़ से बना 2-लेन बाईपास, 10 गांवों को सीधा फायदा
Mirzapur News: विंध्य क्षेत्र में सफर करने वाले मुसाफिरों और स्थानीय निवासियों को अब घंटों लगने वाले भीषण जाम से हमेशा के लिए निजात मिलने जा रही है. मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग को सीधे रीवा-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाली 10 किलोमीटर लंबी 2-लेन बाईपास सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 10.51 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह सड़क न सिर्फ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जाने वाले भारी व हल्के वाहनों को सुगम रास्ता देगी, बल्कि आसपास के करीब 10 ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी को भी नई रफ्तार प्रदान करेगी.