Kanpur: पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी के साथी गैंगस्टर शौकत की सवा करोड़ की संपत्ति नहीं होगी रिलीज
गैंगस्टर शौकत अली की लगभग सवा करोड़ रुपये की चार संपत्तियों को रिलीज करने की अर्जी एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश विजय कुमार गुप्ता ने खारिज कर दी है। शौकत समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी का साथी है।