चारे का खर्च बचा, खाली जमीन से भी होने लगी कमाई, रामपुर के किसान ने अपनाई ऐसी खेती, हो रहा दोतरफा फायदा
Best Fodder Crop for Dairy Farming: बारिश के मौसम में पशुपालकों के सामने हरे चारे की कमी बड़ी समस्या बन जाती है, लेकिन रामपुर के किसान मुर्शद अली ने इसका एक आसान तरीका खोज लिया है. उन्होंने करीब 5 एकड़ जमीन में नेपियर घास उगाई है, जिससे पशुओं के लिए खेत से ही लगातार हरा चारा मिल रहा है. खास बात यह है कि नेपियर घास को एक बार लगाने के बाद सही देखभाल के साथ कई बार काटा जा सकता है. किसान ने पॉपलर के पेड़ों के बीच खाली जमीन का भी इस्तेमाल चारा उगाने में किया है, जिससे एक ही खेत से पशुपालन और भविष्य की कमाई दोनों का इंतजाम हो रहा है.