कंपोस्ट के गड्ढे में मिली युवक की सिर कटी लाश, तीन दोस्तों ने हत्या कर किए थे पांच टुकड़े
वाराणसी में माधोपुर के युवक की लाश लहरतारा मार्ग के पास कंपोस्ट के गड्ढे में मिली। तीन दोस्तों ने युवक का सिर काटा। शव के पांच टुकड़े कर दिए। बीते सात अगस्त को दोपहर में रेलवे के खंडहर हो चुके क्वार्टर में हत्या की थी।