कांवड़ यात्रा में हेलीकॉप्टर की खतरनाक उड़ान; कई होर्डिंग फटीं, ठेले पलटे, सड़क पर गिरे बाइक सवार
यूपी के झांसी में कांवड़ यात्रा पर पुष्पवर्षा करने आए हेलीकॉप्टर की खतरनाक उड़ान देखने को मिली। हेलीकॉप्टर की उड़ान देखकर लोगों में दहशत फैल गई। हेलीकॉप्टर इतना नीचे आया कि कई होर्डिंग फट गईं। बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।