लखनऊ में जापानी छात्रों संग योगी आदित्यनाथ ने ली सेल्फी, भारत-जापान रिश्तों पर हुआ संवाद
21 अगस्त, शुक्रवार: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान के यामानाशी प्रांत से आए 13 छात्रों और लखनऊ के स्कूली बच्चों से संवाद किया। ‘ए डायलॉग विद द फ्यूचर’ कार्यक्रम में CM ने जापानी छात्रों संग सेल्फी ली। कार्यक्रम में भारत-जापान संबंधों और युवा साझेदारी पर चर्चा हुई।