Rakshabandhan 2026 : रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया, क्या लगेगा सूतक? अयोध्या के पंडित ने बताई सावधानियां
Rakshabandhan 2026 Remedy : इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा. इस दिन शुक्रवार पड़ रहा है. 28 अगस्त को चंद्र ग्रहण भी लगेगा. योध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम लोकल 18 से बताते हैं कि हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन इसे धार्मिक रूप से महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है. चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देने के कारण यहां सूतक नहीं लगेगा, लेकिन ग्रहण के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए रक्षाबंधन दोपहर बाद मनाना सही रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में भाई की कलाई पर राखी बांधना शुभ होता है.