'स्वदेशी कहते-कहते विदेशी चड्ढी बनाने लगे, सलवार पहनकर भागने वाले…' बाबा रामदेव पर बृजभूषण का तंज
Brij Bhushan Sharan Singh: गोंडा के रघुकुल विद्यापीठ में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में पूर्व सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह अपने पुराने बेबाक अंदाज में नजर आए. उन्होंने मंच से और पत्रकारों से बातचीत के दौरान कई ज्वलंत मुद्दों पर तीखी प्रतिक्रिया दी. बाबा रामदेव की आंदोलन की चेतावनी पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि ‘स्वदेशी’ के नाम पर रामदेव अब ‘विदेशी चड्ढी’ बनाने लगे हैं और सलवार पहनकर भागने वाले को कोई सीरियसली नहीं लेता.