Sugarcane Farming : पड़ोसी के खेत का पानी गन्ने को कर देगा तबाह, फसल के पीछे पड़ा लाल सड़न रोग
Sugarcane Farming Tips : बरसात में गन्ने के लिए लाल सड़न रोग (रेड रॉट) घातक बन जाता है. अगर पड़ोसी के खेत में यह रोग फैल चुका है, तो अपने खेत को बचाने के लिए तुरंत सावधान हो जाएं. पड़ोसी के खेत का बहता हुआ पानी अपने खेत में बिल्कुल न आने दें. लाल सड़न रोग गन्ने की फसल को पूरी तरह सुखाकर बर्बाद कर देता है. शाहजहांपुर के कृषि एक्सपर्ट डॉ. संजीव कुमार पाठक लोकल 18 से बताते हैं कि गन्ने की फसल में मार्च-अप्रैल की बुआई के बाद हल्के लक्षण दिखते हैं, लेकिन बरसात के दिनों में इसके स्पष्ट लक्षण सामने आते हैं. इसमें अगोले की तीसरी और चौथी पत्ती किनारे से सूखने लगती है. गन्ने का तना फाड़कर देखने पर अंदर का गूदा लाल दिखाई देता है और उसमें सफेद धब्बे होते हैं.