Skip to content
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close
Search
National
Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
By aditya.upadhyay4637@gmail.com
July 19, 2026 2 Min Read
0
<p style=”text-align: justify;”>मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित एमसीसी अस्पताल में नर्स नेहा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन जांच में सामने आया कि यह पूरी तरह से सुनियोजित हत्या थी. पुलिस के मुताबिक, अस्पताल में काम करने वाले सुरेश ने अपने साथी फरहान के साथ मिलकर नेहा की ड्रिप में जहरीला रासायनिक पदार्थ मिलाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद दोनों ने पूरे मामले को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की.
<h3 style=”text-align: justify;”>शादी का दबाव बना हत्या की वजह
<p style=”text-align: justify;”>पुलिस जांच में पता चला कि सुरेश और नेहा पिछले 7-8 महीनों से एक-दूसरे के संपर्क में थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे. सुरेश पहले से शादीशुदा था, जबकि नेहा उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी. पुलिस का कहना है कि इसी दबाव से बचने के लिए सुरेश ने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश तैयार की.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- ’19 में से 13 पंच मेरे साथ'” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/ayodhya-ram-mandir-teerth-kshetra-trust-member-dinendra-das-reaction-after-removed-by-nirmohi-akhada-ann-3162518″ target=”_self”>महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- ’19 में से 13 पंच मेरे साथ'
<p style=”text-align: justify;”>पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन नेहा ने कमजोरी की शिकायत की थी. इसी दौरान उसे ड्रिप लगाने के बहाने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया. आरोप है कि वहीं उसकी ड्रिप में जहरीला रासायनिक पदार्थ मिला दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपियों ने फर्जी सुसाइड नोट लिखकर शव के पास रख दिया. इतना ही नहीं, आत्महत्या का माहौल बनाने के लिए वहां सल्फर की गोलियां भी रख दी गईं.
<h3 style=”text-align: justify;”>परिजनों के शक से खुला पूरा राज
<p style=”text-align: justify;”>नेहा के परिजनों ने सुसाइड नोट की लिखावट पर सवाल उठाए और हत्या की आशंका जताई. इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की गहन जांच की. जांच में सामने आए सबूतों के आधार पर पुलिस ने सुरेश और फरहान को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.
<p style=”text-align: justify;”>पुलिस ने बताया कि मामले में बरामद सिरिंज, संदिग्ध रासायनिक पदार्थ, सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”देहरादून में बड़ा हादसा टला, संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे 7 लोगों को SDRF ने बचाया” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/dehradun-santla-devi-temple-seven-people-rescued-by-sdrf-after-river-water-level-rises-ann-3162523″ target=”_self”>देहरादून में बड़ा हादसा टला, संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे 7 लोगों को SDRF ने बचाया
Source
Author
aditya.upadhyay4637@gmail.com
Follow Me
Other Articles
Previous
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
Next
महोबा में SDM पर वकील से अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी
No Comment! Be the first one.
Leave a Reply Cancel reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Recent Posts
  • किसानों के लिए UP सरकार का तोहफा, इस एक योजना से बदल जाएगी जिंदगी, मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी
  • Ganga Expressway: 'टोल टैक्स दो, फ्री में तैराकी करो…' बाढ़ में डूबा गंगा-एक्सप्रेसवे का हिस्सा, लोगों ने लिए मजे
  • न बिजली का तामझाम, न रिमोट…खुद-ब-खुद हिलती-डुलती हैं भगवान कृष्ण और कंस की मूर्तियां, उंगली पर घूमता सुदर्शन चक्र
  • DM ऑफिस परिसर में मौजूद मस्जिद तोड़ा जाएगा, ₹65000000 का जुर्माना बरकरार, कोर्ट का फैसला
  • 'योगी राज में हम सुरक्षित, सपा सरकार में झूठे केस लादकर बनाया जाता था गुंडा', सहारनपुर में RLD की स्वाभिमान रैली में बोले मुस्लिम
Recent Comments
No comments to show.
Archives
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
Categories
  • National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme