लखनऊ में भारत-जापान के स्टूडेंट्स से CM योगी का संवाद, बोले- दोनों देश एक-दूसरे से सीखें
लखनऊ में सीएम योगी की मौजूदगी में भारत-जापान के विद्यार्थियों का संवाद हुआ। यामानाशी से आए 13 छात्रों ने लखनऊ के छात्रों से संस्कृति और भविष्य पर चर्चा की। जापानी छात्रों ने गीत व ओरिगेमी से दोस्ती का संदेश दिया। योगी ने युवाओं को दोनों देशों के रिश्तों का भविष्य बताया।