ओखला से सीधे जेवर एयरपोर्ट, 50 KM का नया एलिवेटेड एक्सप्रेसवे, दिल्ली-नोएडा वालों का बचेगा समय
दिल्ली एनसीआर में जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए यमुना पुश्ता एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का प्लान बड़ा किया गया है. पहले करीब 31 किलोमीटर का प्रस्तावित यह प्रोजेक्ट अब करीब 50 किलोमीटर लंबा और 8 लेन का एलिवेटेड मार्ग बनाने की योजना है. यह ओखला बैराज के पास सेक्टर 94 से शुरू होकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा होते हुए जेवर एयरपोर्ट की तरफ जाएगा.