संभल एसपी कृष्ण कुमार समेत नौ आईपीएस अफसरों का तबादला, यूपी में देर रात बड़ा फेरबदल
यूपी में गुरुवार की देर रात पांच जिलों में एसपी समेत नौ आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। इनमें मेरठ और झांसी के एसएसपी भी शामिल हैं। इसके अलावा हरदोई और बाराबंकी जिले में एएसपी रहे अफसरों को पुलिस अधीक्षक के पद पर दूसरे जिलों में तैनात किया गया है।