घुटनों तक पानी, टूटी सड़कें और चोक नालियां, MU-2 के निवासियों का सवाल- आखिर कब जागेगा प्रशासन?
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा का MU-2 सेक्टर 14 साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा है. यहां रहने वाले करीब 1500 लोग टूटी सड़कों, जाम नालियों, बदहाल पार्कों और बारिश में घुटनों तक जलभराव से बेहद परेशान हैं. जगह-जगह गड्ढों और बदहाली के कारण बच्चों और बुजुर्गों की आवाजाही मुश्किल हो गई है. कई बार शिकायत के बावजूद सुधार न होने से नाराज निवासियों ने संबंधित विभाग से सड़कों की तत्काल मरम्मत, जल निकासी के स्थायी समाधान और नियमित रखरखाव की मांग की है.