क्या प्रयागराज प्रशासन डिप्टी सीएम की भी नहीं सुन रहा? केशव मौर्या क्यों हो गए नाराज
DyCM Keshav Maurya: संगमनगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा रखी है. पॉश इलाकों से लेकर रेलवे ट्रैक और पुलिस थाने तक जलमग्न हो चुके हैं. नगर निगम के 10 करोड़ रुपये के ड्रेनेज बजट के बावजूद शहर टापू में तब्दील हो गया है. इस बदहाली और प्रशासनिक सुस्ती पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का गुस्सा फूट पड़ा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर जिला प्रशासन को जमकर लताड़ लगाई और समय रहते कदम न उठाने पर नाराजगी जताई. फिलहाल शहर में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं.