सहारनपुर ग्राउंड रिपोर्ट: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर आधा दर्जन जगह कटाव, हवा में झूले डिवाइडर, सो रहा NHAI प्रशासन
Delhi Dehradun Expressway: सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर पहली ही बारिश में गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. छुटमलपुर क्षेत्र में 500 मीटर के दायरे में आधा दर्जन से ज्यादा जगहों पर भारी मिट्टी का कटाव हुआ है, जिससे साइड के हिस्से खोखले हो गए हैं और डिवाइडर हवा में लटक रहे हैं. 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ते वाहनों और सर्विस रोड के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक बन चुकी है. एनएचएआई (NHAI) की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है.