पुलिस की हर गोली घुटने के नीचे कैसे लगती है… यूपी पुलिस के हॉफ एनकाउंटर पर हाईकोर्ट का सवाल, CBI जांच का आदेश
Allahabad High Court News: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में हॉफ एनकाउंटर पर तल्ख टिप्पणी करते हुए पूछा कि पुलिस वालों को छर्रा तक नहीं लगता है और अभियुक्त को हमेशा घुटने के नीचे गोली कैसे लगती है. श्रावस्ती के अलाऊद्दीन एनकाउंटर को लेकर सीबीआई जांच के आदेश दिए गए हैं.