गुंडे-गैंगस्टर सावधान! बुलंदशहर पुलिस का चौतरफा वार, 1405 को सजा और 9.24 करोड़ की संपत्ति कुर्क
Bulandshahr Latest News: बुलंदशहर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है. साल 2026 में अब तक पुलिस ने गुंडा एक्ट से लेकर गैंगस्टर और जिला बदर तक कई बड़ी कार्रवाइयां की हैं. 401 अपराधियों पर गुंडा एक्ट लगाया गया, 94 को जिला बदर किया गया और 134 की हिस्ट्रीशीट खोली गई.