Firozabad Bangles: सावन में कलाई की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये कंगन, 200 रुपये से शुरू कीमत और डिजाइन भी एक से बढ़कर एक
Firozabad Bangles: सावन और रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर फिरोजाबाद की चूड़ी मार्केट में रौनक बढ़ गई है. हरे और लाल कांच की चूड़ियों के साथ मेटल और ब्रास के कंगनों के नए सेट महिलाओं को पसंद आ रहे हैं. दुकानदारों के मुताबिक अलग-अलग डिजाइन और रंगों में कंगन उपलब्ध हैं और इनकी कीमत 200 रुपये से शुरू होती है.