यूपी के प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों-कर्मचारियों को एरियर मिलेगा, वापस होंगे इस कटौती के रुपए
UP Schools News : उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों को जल्द एरियर मिलेगा। अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। शिक्षकों-कर्मचारिों को उनके सामूहिक बीमा योजना की प्रीमियम कटौती की धनराशि वापस किए जाने का निर्णय लिया गया है।