Kanpur: आगरा विश्वविद्यालय के छात्रों को साइबर सुरक्षा पाठ पढ़ाएगा आईआईटी
आईआईटी कानपुर आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्रों को हिंदी में सरल तरीके से साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ाएगा। उन्हें साइबर अपराध, सोशल मीडिया सुरक्षा, इंटरनेट से जुड़ी गैर कानूनी गतिविधि, डार्कवेब जैसे विषयों में पारंगत करेगा।