मदरसे में आतंक की पाठशाला, स्लीपर मॉड्यूल तैयार करता था जैश का आतंकी, ATS का खुलासा
मेरठ में पकड़ा गया आतंकी मोहम्मद जफर सोशल मीडिया और मदरसे में आतंक की पाठशाला चला रहा था। वहीं, एटीएस ने मदरसे में भी बच्चों को बरगलाकर आतंकी साजिश का हिस्सा बना बनाने और स्लीपर मॉड्यूल तैयार करने का खुलासा किया है।