Farrukhabad: 10 लाख हजम करने के लिए मुनीम व चालक ने रची लूट की कहानी, ऐसे खुली सच्चाई
बंद हो चुकी सरिया फैक्टरी के मुनीम व चालक ने दस लाख रुपये हजम करने के लिए अपने तीन साथियों के साथ मिलकर लूट की कहानी रच डाली। शाम को पुलिस को इटावा-बरेली हाईवे पर खाटू श्याम मंदिर के पास लूट होने की सूचना दी।