राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, निर्दोषों को नहीं होगी परेशानी: संजय निषाद

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर विपक्ष के आरोपों को बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी, लेकिन किसी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाएगा.

संजय निषाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि विपक्ष केवल बयानबाजी, पोस्टरबाजी और प्रेस कॉन्फ्रेंस की राजनीति कर रहा है. यही वजह है कि जनता ने उसे सत्ता से दूर कर दिया. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि किसी महल में चोरी होती है तो सजा चोर को मिलती है, महल बनाने वाले या रहने वालों को नहीं. ठीक उसी तरह राम मंदिर मामले में भी दोषियों पर ही कार्रवाई होगी, न कि मंदिर निर्माण से जुड़े लोगों या करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर सवाल उठाए जाएंगे.

यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार, इन जिलों को होगा फायदा

जांच पूरी होने तक अटकलें न लगाएं

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में विशेष जांच दल (SIT) की रिपोर्ट पर संजय निषाद ने कहा कि जांच एक संवैधानिक और गोपनीय प्रक्रिया है. रिपोर्ट आने से पहले अटकलें लगाना उचित नहीं है. योगी सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि दोषी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा.

सभी धार्मिक संस्थाओं पर समान कानून की मांग

संजय निषाद ने कहा कि जनता के धन का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ होना चाहिए. केवल राम मंदिर ट्रस्ट ही नहीं, बल्कि वक्फ बोर्ड, चर्च, गुरुद्वारों और अन्य सभी धार्मिक संस्थाओं के वित्तीय लेनदेन के लिए सख्त और समान कानून बनाए जाएं. सभी संस्थानों की आय-व्यय की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जानी चाहिए.

ज्ञानवापी मामले पर उन्होंने समाजवादी पार्टी से भी पहल करने की अपील की. उन्होंने कहा कि विवादित स्थानों पर न्यायिक प्रक्रिया से समाधान निकालना चाहिए और अदालत के फैसले का सम्मान होना चाहिए.

केजीएमयू हॉस्टलों में नॉन-वेज पर रोक का समर्थन

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के 18 हॉस्टलों में नॉन-वेज भोजन पर लगी रोक का समर्थन करते हुए संजय निषाद ने कहा कि संतुलित शाकाहारी भोजन से शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्व मिल सकते हैं. उन्होंने मांसाहार को कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से भी जोड़ा.

विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक