Skip to content

Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
• https://www.facebook.com/
• https://twitter.com/
• https://t.me/
• https://www.instagram.com/
• https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
• Home
• Home
Subscribe
Close

Search

National

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, BKTC अध्यक्ष का कांग्रेस पर पलटवार

By
July 15, 2026 3 Min Read
0

उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी मामले में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) पर लगाए गए आरोपों के बाद अब समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है, जबकि हकीकत यह है कि चोरी का मामला सामने आते ही मंदिर समिति ने स्वयं जांच कराई, आरोपी कर्मचारी को निलंबित किया और पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई.

हेमंत द्विवेदी ने कहा कि समिति ने किसी भी स्तर पर मामले को दबाने का प्रयास नहीं किया. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज, दान गणना रजिस्टर और अन्य रिकॉर्ड की जांच के बाद कार्रवाई शुरू की गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार किया. उनका कहना है कि यह कार्रवाई इस बात का प्रमाण है कि मंदिर समिति पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम कर रही है.

जिस कर्मचारी पर आरोप-उसकी नियुक्ति कांग्रेस शासन में हुई

हेमंत द्विवेदी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि जिस कर्मचारी पर चढ़ावा चोरी का आरोप है, उसकी नियुक्ति उस समय हुई थी जब गणेश गोदियाल स्वयं लंबे समय तक बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष रहे. उन्होंने आरोप लगाया कि अब वही लोग इस मामले पर राजनीति कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं.  उन्होंने कहा कि यदि किसी कर्मचारी ने अपराध किया है तो कानून अपना काम करेगा, लेकिन पूरे मंदिर प्रबंधन पर सवाल उठाना उचित नहीं है.

यह भी पढ़ें: पहले उड़ाया मजाक, उठे सवाल तो देने लगे सफाई! UP विधानसभा के स्पीकर बोले- ‘दान देने के बाद…'

दान गणना व्यवस्था में सुधार के संकेत

BKTC अध्यक्ष ने कहा कि घटना के बाद दान गणना व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि दान गणना रजिस्टर में भी कुछ कमियां मिली हैं, जिन्हें दूर करने की प्रक्रिया चल रही है. इसी क्रम में समिति ने खजांची की जिम्मेदारी में भी बदलाव किया है और दान प्रबंधन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जा रहे हैं.

एसआईटी जांच जारी, कई पहलुओं की पड़ताल

चढ़ावा चोरी मामले की जांच एसआईटी कर रही है. पुलिस पहले ही आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार कर चुकी है और उससे पूछताछ जारी है. जांच एजेंसियां सीसीटीवी फुटेज, दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही हैं. यदि जांच में अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

राजनीतिक बयानबाजी तेज

गणेश गोदियाल ने इससे पहले मंदिर समिति की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की थी. अब BKTC अध्यक्ष के जवाब के बाद यह मामला प्रशासनिक जांच के साथ-साथ राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का भी विषय बन गया है. हालांकि, जांच एजेंसियों का कहना है कि आगे की कार्रवाई केवल उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के निष्कर्षों के आधार पर ही की जाएगी.

यह भी पढ़ें: लखनऊ के आलमबाग में बुलडोजर का एक्शन जारी, रेलवे की जमीन से अवैध अतिक्रमण को किया ध्वस्त

Source

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, निर्दोषों को नहीं होगी परेशानी: संजय निषाद

Next

Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

• किसानों के लिए UP सरकार का तोहफा, इस एक योजना से बदल जाएगी जिंदगी, मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी
• Ganga Expressway: 'टोल टैक्स दो, फ्री में तैराकी करो…' बाढ़ में डूबा गंगा-एक्सप्रेसवे का हिस्सा, लोगों ने लिए मजे
• न बिजली का तामझाम, न रिमोट…खुद-ब-खुद हिलती-डुलती हैं भगवान कृष्ण और कंस की मूर्तियां, उंगली पर घूमता सुदर्शन चक्र
• DM ऑफिस परिसर में मौजूद मस्जिद तोड़ा जाएगा, ₹65000000 का जुर्माना बरकरार, कोर्ट का फैसला
• 'योगी राज में हम सुरक्षित, सपा सरकार में झूठे केस लादकर बनाया जाता था गुंडा', सहारनपुर में RLD की स्वाभिमान रैली में बोले मुस्लिम

Recent Comments

No comments to show.

Archives

• September 2026
• August 2026
• July 2026
• June 2026

Categories

• National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme