'गोविंद की भूमि किसी और को कैसे दें?' श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस में समझौते की कोशिश फिर बेनतीजा
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में समझौते की कोशिश एक बार फिर आगे नहीं बढ़ सकी. मंगलवार को हुई तीसरी बैठक में मुस्लिम पक्ष नहीं पहुंचा, जबकि हिंदू पक्ष मौजूद रहा. मुस्लिम पक्ष के नहीं आने की वजह से वार्ता की कार्रवाई खत्म कर दी गई. हिंदू पक्ष ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि की जमीन के बदले किसी दूसरी जगह जमीन लेने का सवाल ही नहीं है.