सामने आ जाए तेंदुआ तो कैसे बचाएं अपनी जान? DFO ने बताया हमले से बचने का तरीका, टल जाएगा खतरा
How to Stay Safe From Leopard: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में तेंदुओं की संख्या बढ़ने के साथ अब इनके ग्रामीण इलाकों में दिखाई देने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं. वन विभाग के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में तेंदुओं की संख्या में इजाफा हुआ है, जिसके चलते सेंचुरी से जुड़े गांवों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. डीएफओ वंदना फोगाट ने ग्रामीणों से खास सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सुबह या देर रात खेत और जंगल की ओर जाते समय अकेले न जाएं, टॉर्च और डंडा साथ रखें. वहीं तेंदुआ दिखाई देने पर उसके पीछे जाकर वीडियो या रील बनाने की गलती न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें.