Skip to content

Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
• https://www.facebook.com/
• https://twitter.com/
• https://t.me/
• https://www.instagram.com/
• https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
• Home
• Home
Subscribe
Close

Search

National

Basti News: पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर

By
July 15, 2026 3 Min Read
0

उत्तर प्रदेश के बस्ती में विकास खंड रामनगर में कुआनो नदी पर पुल न होने से कई गांवों का जीवन बुरी तरह प्रभावित है. आलम ये है कि ग्रामीण अपने खर्चे पर लकड़ी का कच्चा पुल तैयार करते हैं, जो बारिश में नदी का बहाव बढ़ने से तिनके की तरह बह जाता है. स्थानीय ग्रामीन लंबे अरसे से स्थायी पुल के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन स्थिति जस की तस है.

दैनिक कार्यों के लिए हजारों लोग इधर से उधर जाते हैं, लेकिन जब पुल बह जाता है तो वे अपने जीवन को दांव पर लगाकर नाव के सहारे किनारा ढूंढते हैं. स्थानीय सपा विधायक राजेन्द्र चौधरी ने बीजेपी पर उपेक्षा का आरोप लगाया है.

रुदौली और कप्तानगंज विधानसभा में आता है नदी का हिस्सा

रामनगर और गौर विकास खंड के दर्जनों गांवों के लोग अपने निजी खर्च और शारीरिक श्रम से लकड़ी का एक अस्थायी चचरी पुल तैयार करते हैं. इससे किसी तरह साइकिल और बाइक तो पार हो जाती हैं, लेकिन जैसे ही पहली बारिश आती है, नदी का तेज बहाव इस पुल को तिनके की तरह बहा ले जाता है. इसके बाद शुरू होता है मौत से आंखें मिलाकर नाव के सफर का सिलसिला.

यह भी पढ़ें: Moradabad News: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद

ये पुल दो विधानसभा को जोड़ता है, आधा पुल रुदौली विधानसभा में पड़ता है जबकि पुल का आधा हिस्सा कप्तानगंज विधानसभा में आता है, इस वजह से दोनों विधानसभा के विधायक इस पुल को लेकर अपनी वोट राजनीति के चश्मे से देखते है जिसका खामियाजा आज भी इस इलाके की जनता झेल रही है.

10 हजार की आबादी आवाजाही करती है

इस घाट से रोजाना करीब 10 हजार की आबादी आवाजाही करती है. सबसे बदतर स्थिति उन मासूम स्कूली बच्चों की होती है, जिन्हें गौर और बभनान के स्कूलों में पढ़ने जाना पड़ता है. उफनती नदी में डगमगाती नाव पर बैठे बच्चों को देख नदी किनारे खड़े अभिभावकों की सांसें अटकी रहती हैं. ग्रामीणों का कहना है कि नेताओं के लिए यह सिर्फ एक पुल का मुद्दा हो सकता है, लेकिन हमारे लिए यह हमारे बच्चों की जिंदगी का सवाल है.

पुल न होने की मार सिर्फ स्कूली बच्चों पर ही नहीं, बल्कि किसानों और मरीजों पर भी पड़ रही है.आपातकाल में या चार पहिया वाहनों से जाने के लिए ग्रामीणों को महज 6 किलोमीटर का सफर तय करने के लिए 22 किलोमीटर का लंबा चक्कर काटना पड़ता है. इससे समय, पैसा और ईंधन तीनों की भारी बर्बादी हो रही है, जिससे क्षेत्र का आर्थिक विकास पूरी तरह ठप पड़ा है.

बीजेपी सरकार पर अनदेखी का आरोप

इस मामले पर सियासत भी गरमाई हुई है. समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल चौधरी ने बताया, मैंने इस जनहित के मुद्दे को कई बार विधानसभा सदन में उठाया है और शासन को पत्र भी भेजा है, लेकिन सरकार द्वारा इस पुल के लिए बजट पास नहीं किया जा रहा है.

वहीं सपा विधायक राजेंद्र चौधरी ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा, यह पुल कप्तानगंज और रूधौली विधानसभा को जोड़ता है. पिछले 4 साल से हम लगातार इसकी मांग कर रहे हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार इसे स्वीकृत नहीं कर रही है.

पक्ष और विपक्ष के इन सियासी आरोपों के बीच पिसने के लिए सिर्फ आम जनता ही रह गई है. सरकारें बदलीं, जनप्रतिनिधि बदले, लेकिन नहीं बदली तो पगारे घाट के लोगों की तकदीर. डिजिटल इंडिया और बुलेट ट्रेन के इस दौर में 10 हजार लोगों का एक अदद पुल के लिए तरसना पूरे प्रशासनिक अमले और नीति निर्धारकों के गाल पर तमाचा है. प्रशासन को राजनीति से ऊपर उठकर इस जीवन-मरण के मुद्दे पर तत्काल संज्ञान लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत

Source

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

Moradabad News: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद

Next

Basti News: रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

• किसानों के लिए UP सरकार का तोहफा, इस एक योजना से बदल जाएगी जिंदगी, मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी
• Ganga Expressway: 'टोल टैक्स दो, फ्री में तैराकी करो…' बाढ़ में डूबा गंगा-एक्सप्रेसवे का हिस्सा, लोगों ने लिए मजे
• न बिजली का तामझाम, न रिमोट…खुद-ब-खुद हिलती-डुलती हैं भगवान कृष्ण और कंस की मूर्तियां, उंगली पर घूमता सुदर्शन चक्र
• DM ऑफिस परिसर में मौजूद मस्जिद तोड़ा जाएगा, ₹65000000 का जुर्माना बरकरार, कोर्ट का फैसला
• 'योगी राज में हम सुरक्षित, सपा सरकार में झूठे केस लादकर बनाया जाता था गुंडा', सहारनपुर में RLD की स्वाभिमान रैली में बोले मुस्लिम

Recent Comments

No comments to show.

Archives

• September 2026
• August 2026
• July 2026
• June 2026

Categories

• National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme